{"_id":"65146acffc54ed6dee0f2e34","slug":"ganpati-bappa-morya-echoed-across-the-district-mandi-news-c-90-1-ssml1025-9529-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिलेभर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिलेभर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/नेरचौक। गणेश महोत्सव के चलते जिले भर में गणेश आयोजन समितियों द्वारा बुधवार को जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने पंडालों में पहुंच कर पहले श्रीगणेश जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारों का आनंद लिया। मंडी शहर सहित सुंदरनगर, महादेव, नेरचौक, जोगिंद्रनगर और पधर सहित अन्य स्थानों पर सजाए गए गणपति पंडाल समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया गया।
मंडी शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर के आयोजक दीपक गुलेरिया ने बताया कि स्थानीय जनता के सहयोग से बुधवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जगह की कमी के चलते महामृत्युंजय मंदिर के समीप लोगों के बैठने की व्यवस्था करवाई गई। जहां सैकड़ों लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। वहीं, विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भी रामनगर का राजा पंडाल समिति ने भंडारा लगाया। नेरचौक स्थित राणा मार्केट उज्जैन महाकाल शिव मंदिर में स्थानीय जनता के सहयोग से चने भटूरे का भंडारा लगाया गया। सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ भंडारा सायं 6:00 बजे तक चला रहा। इसमें सैकड़ों लोगों ने दिन भर प्रसाद ग्रहण किया। महाकाल उज्जैन शिव मंदिर के आयोजक गंगवीर राणा ने बताया कि वीरवार को विधिविधान से गणपति जी का विसर्जन सुंदरनगर झील में किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष सोनी, राजेंद्र गुप्ता, रिंकी सोनी, गुरु पाल, राम सिंह सुनील जायसवाल, तेजपाल शर्मा, गोविंद ठाकुर, प्यार सिंह और अन्य मौजूद रहे।