{"_id":"68efe2ccd59a3dfe800fbedd","slug":"ganga-water-reaches-post-offices-will-be-used-for-lakshmi-puja-mandi-news-c-90-1-ssml1025-173192-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डाकघरों में पहुंचा गंगाजल, लक्ष्मी पूजन के लिए होगा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डाकघरों में पहुंचा गंगाजल, लक्ष्मी पूजन के लिए होगा इस्तेमाल
Thu, 16 Oct 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर उप डाकघर में पहुंचा गंगाजल। स्रोत विभाग
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर्व पर लक्ष्मी पूजन के लिए डाकघरों में गंगाजल पहुंच गया है। जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, मंडी, सरकाघाट और करसोग मुख्य डाकघरों में गंगाजल की खेप पहुंची है। लोगों को मात्र 30 रुपये में गंगाजल की एक बोतल दी जा रही है।
बुधवार को जोगिंद्रनगर में गंगाजल की खरीदारी को लेकर पहुंचे स्थानीय निवासी विनोद कुमार व महेश ने बताया कि लक्ष्मी पूजन के दौरान पूजा कार्यों में शुद्धता के लिए गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। डाकघरों में गंगाजल की खेप पहुंचने से उपभोक्ताओं को इसकी खरीद आसान हो गई है।
उप डाकपाल मलिका ने बताया कि गंगाजल की खरीदारी को लेकर पिछले वर्ष भी उपभोक्ताओं ने खूब उत्साह दिखाया था। 30 रुपये में 2.50 किलोग्राम की बोतल उपभोक्ताओं को दी जा रही है।