फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   gams start in school

मार्च पास्ट में झटिंगरी स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Mon, 17 Aug 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर, बरोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर, बरोट Updated Mon, 17 Aug 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
gams start in school

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी में अंडर-19 छात्रा वर्ग की आठवीं खंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागी खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

विज्ञापन

मार्च पास्ट में मेजबान झटिंगरी स्कूल ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में शिक्षा के लिए 4200 रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस बजट से शिक्षा संस्थानों की तमाम गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ी छात्राओं से आह्वान किया कि वह खेल को खेल भावना से खेलें और अनुशासन का पालन करते हुए अपने स्कूल सहित खंड का नाम रोशन करें। सरकार ने खिलाड़ी छात्रों के लिए नौकरी में विशेष आरक्षण का प्रावधान किया है। हाल ही में कई विभागों में हुई सरकारी नियुक्तियों में खिलाड़ियों को आरक्षण के तहत नौकरियां सरकार ने प्रदान की हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने स्कूल के स्टेट निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने खेलों के सफल संचालन के लिए अपनी ओर से 31 सौ रुपये की राशि दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस महामंत्री मनोहर चंद, भादर सिंह मुगलाना, पंचायत प्रधान राम लाल ठाकुर, उप प्रधान सुख राम ठाकुर, प्रधानाचार्य तेज राम ठाकुर, पर्यवेक्षक खेल कीढ़ा प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर, प्रधानाचार्य सुषमा त्यागी, सुभाष सिंह ठाकुर, बरोट के उप प्रधान चमेल सिंह, दान सिंह ठाकुर, वीरेंद्र चौहान, रोशन पेंटर, भागमल ठाकुर, तारा चंद, अनिल कुमार और इंटक नेता पूर्ण चंद सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed