{"_id":"046182748605c696dc63ffa1e729190d","slug":"games-result-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जूडो प्रशिक्षुओं ने हासिल की येलो बेल्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जूडो प्रशिक्षुओं ने हासिल की येलो बेल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूडो संघ जिला मंडी की ओर से जूडो प्रशिक्षुओं व प्रशिक्षकों के लिए पांच दिवसीय टेक्निकल सेमिनार व जूडो बेल्ट परीक्षा में राज्य जूडो संघ के तकनीकी निदेशक डीएस चंदेल ने जूडो की तकनीकों के बारे में जानकारी दी। जूडो संघ जिला मंडी के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि टेक्निकल सेमिनार आठ जनवरी से 12 जनवरी तक गोहर क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल में लगाया गया।
विज्ञापन
टेक्निकल सेमिनार के समापन समारोह पर जिला भाजपा महामंत्री चेत राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस टेक्निकल सेमिनार में 50 प्रशिक्षुओं व प्रशिक्षकों ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान जूडो बेल्ट परीक्षा का भी आयोजन किया गया। बेल्ट परीक्षा में 24 जूडो प्रशिक्षुओं और सात जूडो प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस परीक्षा में 15 प्रशिक्षुओं में करण ठाकुर, सुमित वर्मा, अमन राघवा, राघव शर्मा, निखिल गुलेरिया, सुजल, पुष्प राणा, सूर्यांश भारद्वाज, शुभम सागर, महेश्वर सिंह, रोहिता सोनी, तरुण, विभाति, निहारिका, हर्षित कुमार ने येलो बेल्ट तथा दीपाली, प्रेरणा, जय कुमार, नवीन, अभिषेक राणा ने ग्रीन बैल्ट, चंद्रशेखर, लवनिश शर्मा, नरेंद्र अग्निहोत्री, रोहन ने सनक्यू ब्राउन बैल्ट, राकेश कुमार, संतोष कुमार, पूर्ण चंद, बृज लाल चौहान, देविंद्र कुमार, जोगिंद्र सिंह ने इचि क्यू ब्राउन बेल्ट हासिल की है।
विज्ञापन
जूडो संघ जिला मंडी के चेयरमैन अंकुश सूद व प्रधान संजय कुमार सुरेहली, उपप्रधान टिकेश कुमार, प्रेस सचिव जय कुमार कानूनी सलाहकार एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर, मित्र देव ने हिमाचल प्रदेश राज्य जूडो संघ के महासचिव रमेश चौहान व राज्य जूडो संघ के तकनीकी निदेशक डीएस चंदेल को जूडो के टेक्निकल सेमिनार व बेल्ट परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
जूडो संघ के प्रधान संजय कुमार सुरेहली ने बताया कि जूडो खेल को बढ़ावा देने के लिए जूडो संघ जिला मंडी प्रयासरत है। जिसके लिए नए सत्र में अप्रैल माह से जिला मंडी जूडो संघ द्वारा जिला के सभी जूडो खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन की जाएगी।