फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gagal-Bhagehad road in bad condition, drivers troubled

Mandi News: गागल-भगेहड़ मार्ग बदहाल, चालक परेशान

Thu, 22 May 2025 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Gagal-Bhagehad road in bad condition, drivers troubled
विभाग पर एक किलोमीटर सड़क की मरम्मत नहीं करवाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। गागल-भगेहड़ सड़क पर कसेहड़ा से भगेहड़ तक का एक किलोमीटर हिस्सा दयनीय बना हुआ है। इससे स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग इस हिस्से की मरम्मत करवाने में नाकाम रहा है।
भगेहड़ पंचायत के उपप्रधान रमेश चंद राठौर, शेष राम, जोगिंदर, रघुवीर और राहुल आदि ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क की हालत के बारे में अवगत करवाया लेकिन विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। सड़क पर बिखरी बजरी के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी। हैरानी की बात है कि विभाग ने शिकायत के जवाब में यह बताया कि सड़क की मरम्मत कर दी गई है। जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सड़क अभी भी खराब है। छौ नाला के पास का एक क्षतिग्रस्त हिस्सा भी विभाग ने ठीक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब भी वे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन करते हैं, तो उनके फोन नहीं उठाए जाते। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से इस सड़क की सुध लेने और इसे जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि मामला ध्यान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed