{"_id":"edebf9eb8af068617ec02bdda4e48737","slug":"function-in-mandi-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती
Updated Tue, 12 Jan 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी के बैडमिंटन हाल मंडी में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, लोक गीत प्रतियोगिता में युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों से करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ सुशील पुंडीर उप निदेशक उच्च शिक्षा मंडी ने किया। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने व उनकी शिक्षाओं को अपनाने की सलाह दी। समारोह का समापन शशि पुंगा सेवानिवृत उप निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग ने किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
जिसमें निबंध लेखन स्पर्धा में बल्ह ब्लॉक से प्रथम कमल गुलेरिया, द्रंग से तनु द्वितीय, चित्रकला में सदर की यशारानी ठाकुर प्रथम, सदर की अनामिका सदर द्वितीय, वाद-विवाद स्पर्धा में सदर की रमा व अश्वनी ने प्रथम, सदर की मोनिका व डिंपल ने द्वितीय, लोकगीत स्पर्धा में बल्ह प्रथम व सदर ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर व उसे निरंतर प्राप्त करने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस के लिए जिला मंडी में 19 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी वेद उपाध्याय, सुरेश शर्मा युवा संयोजक, कुलदीप गुलेरिया एपीआरओ, प्रधानाचार्य कृष्णा ठाकुर, नरेश बॉक्सिंग प्रशिक्षक, सतिंद्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, हरीपाल हैंडबॉल प्रशिक्षक, हॉकी प्रशिक्षक, कमलेश ठाकुर तथा समस्त खंडों के युवा स्वयं सेवी उपस्थित रहे ।