फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   From April 1, OPD slips will cost Rs 10 at Padhar Hospital.

Mandi News: पधर अस्पताल में एक अप्रैल से ओपीडी पर्ची के लगेंगे 10 रुपये

Thu, 19 Feb 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
From April 1, OPD slips will cost Rs 10 at Padhar Hospital.
पधर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति पधर की बैठक में मौजूद सदस्य व अ​धिकारी। स्त्रोत- विभाग
पधर (मंडी)। नागरिक अस्पताल पधर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी 1 अप्रैल से ओपीडी पर्ची के लिए 10 रुपये शुल्क लिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए अस्पताल के विकास व मरम्मत कार्यों हेतु 36.21 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया, जिसे समिति ने मंजूरी प्रदान कर दी। समिति के सचिव डॉ. विनय कुमार वर्मा ने पिछला आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस राशि का उपयोग अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशों के अनुसार लिए गए निर्णय के तहत, 1 अप्रैल से 10 रुपये ओपीडी शुल्क के अलावा 10 दिन बाद पर्ची का नवीनीकरण करवाने पर 5 रुपये शुल्क देय होगा। राहत की बात यह है कि बीपीएल श्रेणी के मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में आने वाले मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। समिति का मानना है कि इस कदम से अस्पताल की आय में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ मरीजों को बेहतर सुविधाओं के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed