फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fraud case against former manager of PNB Chanol branch

पीएनबी चनोल शाखा के पूर्व प्रबंधक पर धोखाधड़ी का केस

Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud case against former manager of PNB Chanol branch
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में पंजाब नेशनल बैंक की चनोल शाखा में प्रबंधक पद पर रहे एक अधिकारी पर करीब 10 लाख का फर्जी लोन बनाने के आरोप लगे हैं। बैंक के वर्तमान प्रबंधक ने मामले की शिकायत थाना सुंदरनगर में की है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर में पंजाब नेशनल बैंक चनोल शाखा के प्रबंधक राजूराम पुत्र जिंदू राम गांव जदरोह डाकघर मलोह तहसील सुंदरनगर ने इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा कि पूर्व शाखा प्रबंधक रमेश कुमार ने 10 लाख 20 हजार रुपये का फर्जी लोन दुनी चंद निवासी पास्ता, डाकघर ट्रोह तहसील बल्ह के नाम से बनाया है। रमेश कुमार वर्तमान में चैलचौक शाखा में प्रबंधक पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चनोल शाखा में 28 सितंबर 2015 से पांच मई 2018 तक प्रबंधक पद पर तैनात रहे। जब पंजाब नेशनल बैंक की शाखा ने दुनी चंद से लोन की किस्त जमा न करने बारे संपर्क किया तो उसने इस लोन के बारे में अनभिज्ञता जताई।

प्रारंभिक पूछताछ और विभागीय जानकारी हासिल करने के बाद वर्तमान शाखा प्रबंधक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed