फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FPO's general house will be held on 12th: Satpal

एफपीओ का 12 को होगा जनरल हाउस : सतपाल

Thu, 01 May 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
FPO's general house will be held on 12th: Satpal
धर्मपुर (मंडी)। किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) धर्मपुर का जनरल हाऊस 12 मई को सजाओपीपलू में होगा। इसमें उत्पादक संघ में बीते वर्ष हुए कार्यों और वित्तीय स्थिति पर चर्चा कर इस वर्ष की कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उत्पादक संघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान ने बताया कि किसान उत्पादक संघ में शेयरों की संख्या करीब 2400 हो चुकी है। कुल शेयर होल्डर करीब 1700 हो गए हैं। एक शेयर का मूल्य पांच सौ रुपये है। इस तरह अभी तक कुल 12 लाख मूल्य के शेयर खरीदे जा चुके हैं।
विज्ञापन

कहा कि सदस्यता अभियान के तहत अप्रैल में सबसे ज्यादा 30 शेयरहोल्डरों को 90 शेयर बिक्री करने में उत्पादक संघ के सचिव भूपेंद्र सिंह ने सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। हल्दी पाउडर और अन्य उत्पाद बनाने के लिए भराड़ी में लघु उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान उत्पादक संघ के अध्यक्ष सतपाल ने बताया कि आगामी बरसात में आम, हल्दी और अन्य फलों के उत्पाद बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed