{"_id":"677c19cef5630a80fb004fad","slug":"fpo-will-set-up-solar-energy-cold-store-satpal-mandi-news-c-90-1-mnd1001-144687-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफपीओ लगाएगी सोलर ऊर्जा कोल्ड स्टोर : सतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफपीओ लगाएगी सोलर ऊर्जा कोल्ड स्टोर : सतपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) धर्मपुर 600 सदस्यों की भर्ती करेगा। भराड़ी में मल्टी प्रोसेसिंग यूनिट के साथ बिंगा में सौर ऊर्जा का कोल्ड स्टोरेज का भी निर्माण किया जाएगा। किसान उत्पादक संघ वर्किंग कमेटी की बैठक सतपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को भराड़ी में हुई। बैठक में नौ महीनों की व्यावसायिक और वित्त रिपोर्ट पेश की गई।
संघ के अध्यक्ष सतपाल चौहान ने कहा कि अभी तक 30 लाख रुपये से अधिक का व्यवसाय एफपीओ ने किया है। यह गत वर्ष से पांच गुना अधिक है। सरकार से मिलने वाली सहायता से चार पूर्णकालिक समन्वयक नियुक्त किए हैं। मार्केटिंग के लिए अलग से फील्ड समन्वयक नियुक्त किया है। दो सप्ताह में 15 नए सेल्स सेंटर स्थापित किए हैं। इस माह के अंत तक इनकी संख्या 50 तक करने का लक्ष्य रखा है।
मल्टी प्रोसेसिंग लघु उद्योग लगाने की परियोजना को भी अंतिम रूप दिया है। इस पर 40 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें हल्दी पाउडर और गर्म मसाले बनाने की पिसाई, सुखाई और पैकिंग मशीनें और अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इफको से ड्रोन और खाद का डिपो लेने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। लोहड़ी के लिए पहाड़ी माह उपलब्ध करवाने के लिए 10 से 12 जनवरी तक बिक्री की जाएगी। संवाद