फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FPO Dharampur will make Kodra laddus and fruit barfi on Diwali

Mandi News: दीपावली पर कोदरे के लड्डू और फ्रूट बर्फी बनाएगा एफपीओ धर्मपुर

Mon, 23 Sep 2024 10:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 23 Sep 2024 10:42 AM IST
विज्ञापन
FPO Dharampur will make Kodra laddus and fruit barfi on Diwali
एफपीओ धर्मपुर ​स्थित लीला मेमोरियल एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट सकोह की महिलाएं खाद्य उत्पाद तैयार कर
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में आगामी 28 और 29 अक्तूबर को एफपीओ धर्मपुर द्वारा दीपावली उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार की गई कोदरे की मिठाइयां जैसे लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन और फ्रूट बर्फी प्रमुख आकर्षण होंगी। इस उत्सव में लगभग तीन हजार किलो मिठाइयां तैयार की जाएंगी, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

लीला मेमोरियल एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट सकोह-सिद्धपुर की महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में डॉ. कविता और डॉ. कल्पना द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। लीला मेमोरियल की प्रभारी रजनी ने बताया कि उन्होंने मिठाइयों का उत्पादन करने के लिए लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया है। दीपावली से पहले सभी मिठाइयां तैयार कर ली जाएंगी, ताकि उपभोक्ताओं को ताजा और सुरक्षित मिठाइयां मिल सकें।
विज्ञापन

एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह ने स्थानीय जनता, सरकारी संस्थानों और महिला मंडलों से अपील की है कि वे दीपावली पर कोदरे की मिठाइयां ही एक-दूसरे को भेंट करें। इससे लोगों को सुरक्षित मिठाइयां प्राप्त होंगी और स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा। डॉ. कविता ने बताया कि एफपीओ धर्मपुर ने थोड़े समय में उल्लेखनीय प्रगति की है, खासकर यह कि सभी उत्पाद महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed