{"_id":"6720e143352fdc47040c43c3","slug":"fpo-dharampur-will-become-a-model-in-the-country-nek-ram-mandi-news-c-90-1-ssml1025-139047-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में मॉडल बनेगा एफपीओ धर्मपुर : नेक राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में मॉडल बनेगा एफपीओ धर्मपुर : नेक राम
Wed, 30 Oct 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 30 Oct 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
दीपावली उत्सव-उड़ान में लोगों को पुरस्कृत करते एफपीओ पदाधिकारी। -संवाद
धर्मपुर (मंडी)। एफपीओ धर्मपुर द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य पर आयोजित दीपावली उत्सव-उड़ान मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन पर पद्मश्री नेकराम शर्मा मुख्यातिथि रहे। इस दौरान उन्होंने एफपीओ की वेबसाइट लांच की और धर्मपुर में एफपीओ की प्रगति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि योजनावद्ध और टीम के साथ एफपीओ धर्मपुर काम कर रहा है। इससे यह एक दिन देशभर के किसान संगठनों के लिए मॉडल बनेगा।
उन्होंने कहा कि एफपीओ धर्मपुर क्षेत्र में कृषि-बागवानी और ग्रामीण विकास को और ज्यादा सुदृढ़ करेगा। इस मौके पर एफपीओ के अध्यक्ष सतपाल चौहान ने बताया कि पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर अब एफपीओ के मुख्य संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। समारोह में एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल और एनसीडीसी के संयुक्त निदेशक रघुनंदन शर्मा ने बेहतरीन काम करने के लिए एफपीओ के कार्यकर्ताओं और सहयोगी संस्थाओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान कमल किशोर, कौशल्या, कंचना, तारा चंद, रजनी, राजेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, ब्रांड पहाड़ी रत्न तैयार करने के लिए धर्मपुर के शिवम हाजरी को पुरस्कृत किया गया।
बिक्री के लिए लगे स्टालों में तनियार, सकोह और जोढन के समूहों को बेहतरीन प्रंबधन के लिए पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बिंगा और सजयोड़ी के महिला समूहों को सम्मानित किया। एफपीओ सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एफपीओ ने अपना ब्रांड नाम के साथ सभी प्रकार के लाइसेंस प्राप्त कर लिए हैं।