फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four more people injured in leopard attack

Mandi News: रंगड़ों के हमले से चार और लोग घायल

Mon, 01 Jun 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four more people injured in leopard attack
ढेलू में रंगड़ों के हमले में घायल व्य​क्ति जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन। स्त्रोत- जागरूक प
ढेलू गांव में पेड़ों की छंटाई के दौरान हमला, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर ढेलू गांव में हुए रंगड़ों के हमले में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। पिछले दो दिनों में रंगड़ों के हमलों में कुल आठ लोग घायल हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे ढेलू गांव में कुछ ग्रामीण पेड़ों की छंटाई और खेतों से झाड़ियां हटाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान रंगड़ों का एक बड़ा झुंड अचानक उन पर हमला कर बैठा। हमले में जिमजिमा निवासी अनिल कुमार (25) और संजू राम तथा ढेलू निवासी सोहन सिंह (56) और सुखदेव (51) घायल हो गए। रंगड़ों के डंक लगने से उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जख्म हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और बाद में 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। हालत को देखते हुए चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उपमंडल जोगिंद्रनगर में पिछले एक माह के दौरान रंगड़ों के हमलों की घटनाओं में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। विभिन्न क्षेत्रों में अब तक करीब 30 लोग इनके हमलों का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में रंगड़ों के छत्तों को हटाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ढेलू में रंगड़ों के हमले में घायल व्यक्ति जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन। स्त्रोत- जागरूक प

ढेलू में रंगड़ों के हमले में घायल व्यक्ति जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन। स्त्रोत- जागरूक प

ढेलू में रंगड़ों के हमले में घायल व्यक्ति जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन। स्त्रोत- जागरूक प

ढेलू में रंगड़ों के हमले में घायल व्यक्ति जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन। स्त्रोत- जागरूक प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed