{"_id":"58d6b3b04f1c1be1421a26a4","slug":"four-months-girl-dead-in-basantpur-villege","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतपुर गांव में चार माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतपुर गांव में चार माह की बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल सरकाघाट के बसंतपुर गांव में चार माह की एक बच्ची की मौत हो गई। इसके लिए परिजनों ने डॉक्टर और कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीकाकरण के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। वह उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बसंतपुर गांव निवासी अनिल कुमार तथा अंजना की चार महीने की बेटी श्रद्धा की मौत हो गई। पिता अनिल का कहना है कि 22 मार्च को पत्नी अंजना बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिहरा में टीकाकरण के लिए ले गई थी जहां उसे इंजेक्शन लगाया गया तथा कुछ बूंदे दवाई की पिलाई। उसके बाद चार माह की बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
अगले दिन बच्ची को जोनल अस्पताल हमीरपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने दो इंजेक्शन लगाए। इससे बच्ची की सांस फूलने लगी। इस दौरान बच्ची का ईसीजी भी करवाया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के हार्ट में छेद हो सकता है जिसका इलाज करवाने चंडीगढ़ जाना पड़ेगा। इस दौरान कभी बताया गया कि बच्ची का खून जम गया है। इस बीच 23 मार्च को ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि उनकी बच्ची डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से हमेशा के लिए चली गई। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों को शिकायत भेज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में बीएमओ डॉ. रमेश डोगरा ने बताया कि उनके पास अभी तक बच्ची की मौत का कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि टिहरा पीएचसी में बच्चों को टीके लगाए थे, लेकिन टीके लगाने के बाद बच्चे स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची की मौत पर परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर उसकी जांच की जाएगी।