{"_id":"676c5d74261f85e099002b1e","slug":"four-arrested-in-case-of-jewelery-theft-worth-rs-20-lakh-from-nanj-mandi-news-c-90-1-ssml1045-143751-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नांज से 20 लाख के आभूषण चोरी मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नांज से 20 लाख के आभूषण चोरी मामले में चार गिरफ्तार
Thu, 26 Dec 2024 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के नांज क्षेत्र में लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। करीब नौ महीने बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चोरी के आरोप पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने चारों को पांच दिन के पुलिस पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
यह चोरी की वारदात मार्च 2024 में कुंदन लाल के घर में हुई थी, जब घर में कोई नहीं था। आरोपी कबाड़ उठाने के बहाने घर तक पहुंचे और किसी को न पाकर घर की रैकी की। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बिलासपुर में दबिश दी, जहां पहले एक आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने तीन और आरोपियों का नाम लिया।
सभी आरोपी बिलासपुर जिले से हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के गहनों को एक सुनार को बेच दिया, अब पुलिस सुनार का भी पता लगा रही है। आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी और यह भी पता किया जाएगा कि वे अन्य चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त थे या नहीं।
विज्ञापन
डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि चोरी गए गहनों की रिकवरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे कबाड़ उठाने वाले लोगों का पहचान पत्र और पुलिस वेरीफिकेशन जांचें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।