{"_id":"6953b6161c6a16e47c0b8430","slug":"four-accused-arrested-in-two-theft-cases-mandi-news-c-90-1-ssml1045-181012-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चोरी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चोरी के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के स्टोर से तार चोरी के मामले में तीन आरोपी धरे
.............
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पुलिस थाना सदर में दर्ज चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस रिमांड में कई अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। 27 और 28 दिसंबर की मध्य रात्रि को बिजली बोर्ड के सेंट्रल स्टोर बिजनी से बिजली के एल्युमिनियम तार (एएए कंडक्टर) के 6 बंडल चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज हुई थी।
शिकायतकर्ता सेंट्रल स्टोर बिजनी में सहायक स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत विनय कुमार निवासी गांव साई ने बताया कि स्टोर परिसर में रखे तारों के ड्रमों में से काटकर 6 बंडल गायब पाए गए। चोरी किए गए बंडलों की कीमत लगभग 80 से 90 हजार रुपये बताई गई। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटों के भीतर ही पुलिस ने बीते सोमवार रात तीन आरोपियों जय सिंह (27) निवासी गांव जारेला डाकघर कटौला, हेम राज (29) निवासी गांव पुराना कटौला और भवानी (29) निवासी गांव बंदिश डाकघर कटौला को गिरफ्तार किया। इसके अलावा बस स्टैंड मंडी स्थित एक दुकान में बीते 20 दिसंबर रात को हुई चोरी मामले में पुलिस ने बीते सोमवार को आरोपी हेम सिंह (30) निवासी गांव एवं डाकघर जिया तहसील भुंतर जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया। मामले में संलिप्त दूसरे संदिग्ध आरोपी की तलाश जारी है।
000