फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   former president took a stay from the court

चंद घंटे तक रही सीडी सभा के चेयरमैन की ताजपोशी, पूर्व अध्यक्ष ने लिया कोर्ट से स्टे

Sat, 21 Dec 2019 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
former president took a stay from the court
गोहर (मंडी)। दी सीडी सहकारी सभा सीमित गोहर स्थित दाडी के चेयरमैन की कुर्सी चंद घंटों के लिए ही भाजपा समर्थित हीरा सिंह ठाकुर के पास रही। समर्थक जीत का जश्न ही मना रहे थे तो दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर हीरा सिंह ठाकुर की ताजपोशी पर विराम लगा दिया। रेड्डी कांग्रेस समर्थित हैं। इस सभा के रिकार्ड में अभी तक कोई भी चेेयरमैन भाजपा समर्थित नहीं बना है। ऐसे में चेयरमैन पद के लिए सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शनिवार को चुनाव पंजीयक सहकारी सभाएं मंडी के निर्देशानुसार पर्यवेक्षक विजय कुमार की उपस्थिति में हुए। इसमें हीरा सिंह को सर्वसम्मति से सीडी सहकारी साख सभा सीमित का चेयरमैन चुन लिया। सभा के 60 हजार से अधिक खाताधारक हैं। वर्ष 1957 में इस सहकारी सभा की स्थापना हुई थी। इसके बाद सभा बुलंदियां छूती रही। वर्तमान में सीडी सहकारी सभा उत्तरी भारत की नंबर एक सहकारी सभा बन गई है।
विज्ञापन

...
स्टे आर्डर की आधिकारिक जानकारी नहीं
रजिस्ट्रार सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं रजनीश जस्वाल ने कहा कि सहकारी सभाएं के आदेश पर सीडी सहकारी सभा के अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया है। पूर्व अध्यक्ष जगदीश रेड्डी के कोर्ट से स्टे के कोई आधिकारिक आदेश मुझे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अध्यक्ष यथावत देखेंगे कार्यभार
हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं कि जगदीश रेड्डी ही सीडी सहकारी सभा के अध्यक्ष का कार्यभार यथावत देखेंगे और महाप्रबंधक सीडी सहकारी सभा और रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं 90 दिनों के भीतर हाईकोर्ट को रिपोर्ट पेश करेंगे। स्टे आर्डर पहुंचने के बाद भाजपाइयों में हड़कंप मचा रहा।
...
इस तरह से चली कार्रवाई
शनिवार को सीडी सहकारी सभा साख सीमित मुख्यालय गोहर स्थित दाडी में संचालक मंडल के 11 में से 7 सदस्य मनोज धीमान, हीरा सिंह ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, रविंद्र पाल, सोहन सिंह, रवि सिंह ठाकुर और गुरिया राम उपस्थित रहे। उपरोक्त संचालक मंडल के सदस्यों में रवि सिंह ठाकुर ने हीरा सिंह ठाकुर का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत किया। इसका महेंद्र ठाकुर ने समर्थन किया। उपस्थित अन्य सदस्यों ने हीरा सिंह ठाकुर के नाम का समर्थन कर उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया।

..
कोर्ट में स्टे लेने के लिए किया था मजबूर
जगदीश रेड्डी ने कहा कि सीडी सहकारी सभा सीमित के बोर्ड ने सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना था। बोर्ड के ही कुछ निदेशकों ने मेरे चुनाव को गलत तरीके से चुनौती दी है। मुझे कोर्ट से स्टे लेने के लिए मजबूर किया गया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed