{"_id":"664bc0868547a7d9470e6464","slug":"former-mla-used-to-talk-about-putting-job-seekers-on-contract-vivek-mandi-news-c-93-1-una1002-124456-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी मांगने वालों को ठेके पर लगाने की बात करते थे पूर्व विधायक : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी मांगने वालों को ठेके पर लगाने की बात करते थे पूर्व विधायक : विवेक
Tue, 21 May 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 21 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
ऊना। कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने सोमवार सासन, कैहलमी, हेरू, राजली बनयाला, त्यासर, सोहरी, तुरकल, धबेड़ा, बुधान, गुजरेहड़ा नेरी, नेरी, पडियोला, धारेत, कोहडरा में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जाली लाइसेंस बनाकर अपने बेटे के जीवन को लाल लकीर लगा खराब कर सकता है, वो आपके बच्चों को शराब, चिट्टा इत्यादि कार्यों में धकेलने का काम करते हैं।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भुट्टो पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ये विधायक थे तो पढ़े-लिखे युवा नौकरी मांगने गए तो बोले ठेके पर लगा देते हैं। जब मेरे को इसकी जानकारी मिली मुझे मेरे पिता जी की कही बात याद आ गई कि ये लोग कल को हमारे क्षेत्र को खोखला कर देंगे। आज वही बात सच होती नजर आई, जब विधायक ने बेटे को अपराध की तरफ धकेला।
उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता विधायक थे उस समय जो ढांचा तैयार हुआ था आज ज्यों का त्यों है। लठियाणी डिस्पेंसरी का दर्जा बढाना, स्कूलों के खेल के मैदानों का विस्तार, सड़कों का सुधार और सबसे बड़ी समस्या पानी की है। इसके लिए गोबिंद सागर झील से पानी उठा कर क्षेत्र की इन समस्याओं को दूर की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव देशराज मोदगिल, लेखराज भारती, युवा अध्यक्ष मुनीष बैंस, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, तनोह पंचायत उप प्रधान प्रधान महिंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।