{"_id":"6617ce5a431d5ed3f008b33b","slug":"forget-about-accessible-roads-for-the-disabled-walking-is-difficult-even-for-the-common-man-mandi-news-c-90-1-ssml1045-123912-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दिव्यांगों के लिए सुगम रास्ते तो दूर आमजन के लिए भी पैदल चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दिव्यांगों के लिए सुगम रास्ते तो दूर आमजन के लिए भी पैदल चलना मुश्किल
विज्ञापन
शहर में पैदल रास्तों पर कहीं लगे भवन निर्माण सामग्री के ढेर, तो कहीं लोहे के जाले गायब
आए दिए नालियों में गिर रहे लोग, नालियां गंदगी से भरीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में जहां ऐसे रास्ते बनाए जाने के दावे किए जाते थे कि इन रास्तों पर दिव्यांग भी आसानी से आवाजाही का सकें। वर्तमान में उन पैदल रास्तों ही हालत ऐसी है कि आम लोगों को भी चलना मुश्किल हो गया है। शहर के कई वार्डों में पैदल रास्तों की इतनी बुरी हालत है कि इन पर चलना खतरे से खाली नहीं है।
पैदल रास्तों पर जहां कई स्थानों पर लोहे के जाले उठाने के बाद दोबारा नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते नालियां खुली हो जाने के चलते राहगीर इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, कई जगह लोगों ने भवन निर्माण सामग्री के ढेर लगाए हुए हैं। मंडी के स्कूल बाजार में मल्टी कांप्लेक्स का निर्माण पिछले कई सालों से जारी है तो यहां सड़क के किनारे सालों से पैदल पथ पर सरिया, बजरी आदि के ढेर लगे रहते हैं। इस कारण रोजानों हजारों लोगों को आने जाने में कठिनाई होती है। इसी तरह से मंडी के जेलरोड की बात की जाए तो यहां पर शिवरात्रि से पहले पैदल रास्ते से लोहे के जाले हटा दिए गए हैं जो अब तक नहीं लगाए गए हैं। आलम यह है कि तंग सड़क के कारण लोग खुली नाली में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं जेलरोड और पैलेस काॅलोनी में पैदल पथ पर लोगों ने भवन निर्माण सामग्री बोरियों में भरकर रास्ते पर ढेर लगाए हुए हैं। ऐसे में लोग जाएं तो कहां जाएं। पैलेस काॅलोनी के पास एक निजी स्कूल के आंगन के बाहर नाली पर लगाए हुए लोहे के जाले उल्टे सीधे नाली में गिरे हुए हैं, जिसमें रोज कोई न कोई गिरकर चोटिल हो रहा है। इस बारे में नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि जहां-जहां दिक्कतें आ रही हैं, वहां जाकर निरीक्षण किया जाएगा और लोगों की समस्या का शीघ्र हल किया जाएगा।
इन स्थानों पर परेशान हो रहे लोग
आईटीआई चौके के पास पुलिस लाइन से आने वाली नाली भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से इस पर बने पैदल पथ पर चलना मुश्किल है। वहीं, अस्पताल रोड, मंगवाई, स्कूल बाजार, अस्पताल रोड, इंदिरा मार्केट, मोती बाजार, समखेतर और खलियार में पैदल पथों पर कहीं दुकानों का सामान, तो कहीं भवन निर्माण सामग्री और कहीं पर तो दोपहिया वाहनों को पार्क करने के चलते लोगों को पैदल चलना दूभर हो जाता है। वहीं, कई स्थानों पर तो आज तक नालियों को ढकने की जहमत ही नहीं उठाई गई है। गंदगी से भरी नालियों में गिरकर लोग परेशान हो रहे हैं।