फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest department stopped the work of Rushad road

Mandi News: वन विभाग ने रोका रूशाड़ सड़क का काम

Thu, 02 Oct 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 02 Oct 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
Forest department stopped the work of Rushad road
बगस्याड टिक्कर परवाड़ा परवाड़ा सड़क जिसका नामोनिशान मिट चुका है। संवाद
थुनाग (मंडी)। पांडवशिला-रूशाड़ सड़क पर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत धार जरोल ने सड़क मरम्मत शुरू की लेकिन वन विभाग ने वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) उल्लंघन का हवाला देकर काम रोक दिया। इस दौरान ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रित रही।
विज्ञापन

यह सड़क 20 साल पहले पीएमजीएसवाई के तहत बनी थी। बीते 30 जून की प्राकृतिक आपदा में सड़क पूरी तरह तहस-नहस हो चुकी है। इससे वाहनों का आवागमन तो दूर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। सड़क बिना एफसीए मंजूरी के बनी थी जिसके चलते वन विभाग ने निर्माण पर रोक लगा दी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भी मरम्मत से हाथ खींच लिए हैं। पंचायत ने मरम्मत शुरू की लेकिन वन विभाग ने जंजैहली थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिससे मामला और उलझ गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है। ग्रामीण प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने 7 अक्तूबर तक सड़क को एंबुलेंस योग्य बनाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क पीडब्ल्यूडी की है लेकिन वह काम नहीं कर रहा। पंचायत ने मजबूरी में काम शुरू किया लेकिन वन विभाग अड़चन डाल रहा है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि एफसीए उल्लंघन की जांच चल रही है। बिना अनुमति काम पर एफआईआर दर्ज की गई है। डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed