फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest department personnel, including BO, were accused of beating a youth.

Mandi News: बीओ सहित वन विभाग के कर्मियों पर युवक को पीटने का आरोप

Thu, 18 Dec 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Forest department personnel, including BO, were accused of beating a youth.
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की निहरी पुलिस चौकी के तहत दुर्गम क्षेत्र कयार कांडी गांव के युवक को वन विभाग के अधिकारियों पर पीटने का आरोप लगा है। घायल युवक का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में उपचार करवाया गया है। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

बीबीएमबी पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी में पीड़ित युवक के भाई प्यारे लाल ने वन विभाग के बीओ समेत अन्य कर्मचारियों पर उसके भाई को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। प्यारे लाल का कहना है कि बीती रात को गुलाब सिंह पुत्र चेत राम निवासी कयार कांडी ग्राम पंचायत किंदर अपने निजी कार्य के बाद वापस अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन

घर से करीब दो किलोमीटर दूर जाबा जंगल में पहुंचने पर वन विभाग के बंदली बीट के बीओ हेम राज, वन रक्षक जगदीश राम और चौकीदार जय कुमार और तुला राम ने उसे पकड़ लिया। पहले गाली गलौज किया, बाद में चोरी का आरोप लगाते हुए डंडों से हमला कर दिया। बुरी तरह पीटने के बाद गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि जानवरों की तरह डंडे से पीटने के बाद बोला कि चोर समझ कर यह हो गया, इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताना अन्यथा देखा जाएगा। आरोप यह भी है कि हमलावर नशे में थे। वह गुलाब सिंह की किसी बात को मान नहीं रहे थे। निहरी पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायल का मेडिकल करवा दिया है। पुलिस टीम की ओर से घटनास्थल का दौरा कर जांच भी की है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की। कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
...
घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश कटोच, वन मंडलाधिकारी सुकेत
.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed