फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   forelane migrant aggresive

फोरलेन प्रभावितों ने किया भू-अर्जन अधिकारी कार्यालय का घेराव

Fri, 15 Jul 2016 07:04 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 15 Jul 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
forelane migrant aggresive
पंडोह में भू अर्जन अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते फोरलेन प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। कुल्लू से छाटनसेरी तक फोरलेन प्रभावितों ने पंडोह स्थित भू-अर्जन अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रभावितों ने भू-अधिग्रहण कानून 2013 की अवहेलना पर नारेबाजी की। साथ ही भू अर्जन अधिकारी से फोरलेन अवार्ड की प्रति देने की मांग की। प्रभावितों ने कहा कि न तो भूमि का गलत ढंग से मुआवजा लेंगे और न ही अपनी जमीनों का कब्जा सरकार को देंगे। सरकार कानूनों का पालन कर टकराव से बचे अन्यथा जनता सभी संवैधानिक प्रावधानों की पालना के बिना जारी गतिविधियों का परिणाम सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन



फोरलेन संघर्ष समिति का कहना है कि हिमाचल सरकार ने फोरलेन भू-अधिग्रहण कानून 2013 की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। जिसके चलते भू अधिग्रहण कानून 2013 के सारे प्रावधानों को दरकिनार कर नेशनल हाईवे प्राधिकरण एक्ट 1956 के अंतर्गत जनता को मुआवजा बांटा जा रहा है। नागचला से मनाली फोरलेन निर्माण में कुल्लू से छाटनसेरी तक कार्य अवार्ड कर सरकार ने टकराव को खुद न्योता दिया है। पिछले कई दिनों से कुल्लू से छाटनसेरी के लोगों के बैंक खाता नंबर और आधार की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उन्हें 60 दिनों में जमीन और मकान खाली कर देने का नोटिस थमा दिया गया है।
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि कुल्लू से छाटनसेरी तक फोरलेन कार्य अवार्ड में पूरी तरह कानून का उल्लंघन किया है। मुआवजा निर्धारण भू-अधिग्रहण कानून 2013 के सेक्शन 26 से 30 के अनुसार किया जाना था। प्रदेश सरकार ने इसे स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 के भू-अधिग्रहण कानून के अनुसार मुआवजा निर्धारण में सेक्शन 26 के अनुसार भू-अधिग्रहण की नोटिफिकेशन के बाद संबंधित कलेक्टर की ओर से भूमि की मार्केट वैल्यू का निर्धारण वर्तमान बाजार भाव पर किया जाना था, परंतु ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भू-अधिग्रहण कानून 2013 के सेक्शन 38 के अनुसार मुआवजा तथा पुनर्स्थापन और पुनर्वास के लाभों को दिए बिना जमीनों का कब्जा नहीं लिया जा सकता।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के महासचिव ब्रजेश महंत, कोषाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, संघर्ष समिति की युवा विंग के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, कुल्लू खंड के अध्यक्ष विनोद महंत, मनाली खंड के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल थलौट के प्रधान भीम सैन, कैलाश शर्मा, पंडोह मंडल के प्रधान पवन शर्मा तथा बल्ह मंडल के प्रधान मोहन लाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed