फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Beas Aarti held for the first time in Sundernagar

Mandi News: सुंदरनगर में पहली बार हुई ब्यास आरती

Tue, 25 Aug 2026 05:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
Beas Aarti held for the first time in Sundernagar
सुंदरनगर में ब्यास आरती करते पंडित व अन्य। संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की ब्यास झील में सोमवार को पहली बार ब्यास आरती का आयोजन किया गया। लाडली फाउंडेशन, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच और नैना नर्सिंग कॉलेज की संयुक्त टीम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आरती के दौरान ब्यास नदी के संरक्षण और उसके प्रति सम्मान के साथ सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और उनकी पत्नी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि नदियों का पूजन और आरती उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। कारोबारी राजा मल्होत्रा और एसपीयू की पूर्व प्रति कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष डॉ. नोबल शर्मा ने कहा कि कहा कि आरती में सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देती है। सर्वधर्म समभाव को मजबूत करना देश को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधिवत कलश स्थापना और महादेव अभिषेक किया गया। इसके बाद ब्यास आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रूमा चौहान, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रमुख सुरेश कौशल, अमित भाटिया, पूर्व वार्ड पार्षद शिव सिंह सेन, नरेश वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed