{"_id":"6a8c88b7d42b831b710e99a7","slug":"despite-the-ban-on-heavy-vehicles-forced-movement-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210366-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बड़े वाहनों पर रोक के बावजूद जबरन आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बड़े वाहनों पर रोक के बावजूद जबरन आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमड़ा मोड़ उरला के पास सड़क धंसने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। आदेश की अवहेलना करने वालों पर अब कार्रवाई होगी। रविवार रात प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर कुछ बड़े वाहनों को धंसे हिस्से से जबरन पार करवाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ऐसे वाहनों की पहचान शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहनों की लोकेशन ट्रैक कर चालान किए जाएंगे। सुरक्षा को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है।
सड़क को बड़े वाहनों के लिए जल्द बहाल करने के लिए एनएचएआई ने काम तेज कर दिया है। सोमवार को हेवी मशीनरी को सड़क के नीचे उतारकर सुरक्षा दीवार के लिए नींव की खोदाई शुरू कर दी गई। इंजीनियरों ने धंस रही सड़क को रोकने के लिए बड़ी सुरक्षा दीवार लगाने का निर्णय लिया है। इसे दो से चार दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बारिश सामान्य होने पर काम में और तेजी लाई जाएगी। मिट्टी के बहाव को रोकने के लिए प्रभावित हिस्से पर तिरपाल भी लगाया गया है।
सोमवार को पुलिस की निगरानी में छोटे वाहनों को धंसे हिस्से से आर-पार करवाया गया जबकि बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही जारी रही। लोकल निजी बसों, निजी स्कूल बसों और परिवहन निगम की बसों ने भी यात्रियों को सुरक्षित रूप से आगे पहुंचाने के लिए व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन
पधर के एसडीएम सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार रात सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से यातायात बाधित हुआ था। सड़क किनारे की नाली को पत्थरों से भरकर डाइवर्जन को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों को घटना स्थल से पार करवाना अभी भी जोखिम भरा है। प्रशासन ने उनकी आवाजाही पर रोक लगाई है। रोक के बावजूद रविवार रात और सोमवार तड़के कुछ बड़े वाहनों को जबरन पार करवाने की सूचना मिली है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रतिबंधित वाहनों के लिए घटासनी-झटिंगरी-डायनापार्क-पधर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।