{"_id":"6a8c89036c984fd2e40acb47","slug":"traders-outraged-over-hiked-garbage-collection-charges-mandi-news-c-90-1-ssml1025-210344-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गारबेज शुल्क की बढ़ी दरों पर भड़के कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गारबेज शुल्क की बढ़ी दरों पर भड़के कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नगर निगम मंडी की ओर से घरों, दुकानों और प्रतिष्ठित संस्थानों से कूड़ा उठाने के लिए बढ़ाए गए गारबेज शुल्क का व्यापार मंडल ने विरोध किया है। सोमवार को व्यापार मंडल मंडी का प्रतिनिधिमंडल प्रधान राजेश महेंद्रू की अध्यक्षता में नगर निगम आयुक्त डॉ. मदन कुमार से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपकर बढ़ी हुई दरों पर पुनर्विचार करने की मांग की।
व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महेंद्रू ने कहा कि नगर निगम की ओर से कूड़ा एकत्रण के लिए निर्धारित की गई नई दरें काफी अधिक हैं। इससे आमजन और कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गारबेज शुल्क की दरें तय करने से पहले व्यापार मंडल और शहर के अन्य सामाजिक संगठनों को विश्वास में नहीं लिया गया और न ही उनके सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं।
उन्होंने कहा कि शुल्क बढ़ाने की प्रक्रिया केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित रही है। व्यापार मंडल ने आयुक्त से आग्रह किया कि गारबेज शुल्क बढ़ाने से पहले आमजन, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाए। साथ ही बढ़ाई गई दरों का दोबारा निर्धारण किया जाए ताकि लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े और नगर निगम व शहरवासियों के बीच किसी तरह की कटुता पैदा न हो।