फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Foreign artists gave global recognition to the festival

Mandi News: विदेशी कलाकारों ने उत्सव को दी वैश्विक पहचान

Sun, 22 Feb 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Foreign artists gave global recognition to the festival
मंडी में अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्र महोत्सव के अंतिम जलेब में भाग लेते जजंहैली के देवता। संवाद
थुनाग (मंडी)। छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि महोत्सव ने अपने 500 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को एक नई ऊंचाई दी है। बरसों बाद मंडी की सड़कों और पड्डल मैदान में वह अंतरराष्ट्रीय रौनक लौटी, जिसकी कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। बाबा भूतनाथ की नगरी में जहां सैकड़ों देवी-देवताओं का मिलन हुआ, वहीं सात समंदर पार से आए कलाकारों ने उत्सव को वैश्विक पहचान दी।
विज्ञापन


महोत्सव के 500 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हेरिटेज वॉक आकर्षण का केंद्र रही। इसमें मंडी की समृद्ध संस्कृति और वास्तुकला को प्रदर्शित किया गया। इस बार महोत्सव केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि सही मायनों में अंतरराष्ट्रीय रहा। पड्डल मैदान में सजे स्टॉल में अफगानिस्तान और सऊदी अरब के ड्राई फ्रूट्स और अन्य उत्पादों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दलों में अर्जेंटीना, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीलंका के दो दल, रूस, अफ्रीका कांटिनेंट, वेनेजुएला, नेपाल, कजाकिस्तान और कंबोडिया के कलाकार शामिल रहे। इन कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला और वाद्ययंत्रों के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया, जिसे मंडी के दर्शकों ने खूब सराहा। विशुद्ध रूप से देवी-देवताओं के मिलन के इस महापर्व में इस बार 300 से अधिक देवी-देवताओं ने शिरकत की। एक सप्ताह तक पूरा शहर देव-धुनों और ढोल-नगाड़ों की थाप से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed