{"_id":"6a354721c8840faa900f5c11","slug":"for-the-first-time-in-himachal-100-people-practiced-yoga-in-the-water-mandi-news-c-90-1-ssml1045-201326-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमाचल में पहली बार 100 लोगों ने पानी में किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमाचल में पहली बार 100 लोगों ने पानी में किया योगाभ्यास
विज्ञापन
मंडी के स्वीमिंग पुल में एक्वा योग करते प्रतिभागी। स्त्रोत- विभाग
मंडी के स्वीमिंग पूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से बुजुर्गों तक ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को मंडी शहर के स्वीमिंग पूल में हिमाचल का पहला ‘एक्वा योग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 100 प्रतिभागियों ने पानी में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। आयुष मंत्रालय के अधीन सीसीआरएएस से संचालित संस्थान ने स्वीमिंग पूल प्रबंधन के सहयोग से आयोजन किया। बच्चों से बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
संस्थान की प्रभारी डॉ. विनीता कुमारी नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रभावी है। संस्थान के योग प्रशिक्षकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत अभ्यास करवाया। प्रतिभागियों ने पानी में योग को ताजगी और सुकून देने वाला अनुभव बताया। अंत में सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।