फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ?food supply corporation action

मंडी में जमाखोरी और मुनाफाखोरों पर कसा शिकंजा

Tue, 17 Nov 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट Updated Tue, 17 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
?food supply corporation action

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। एसडीएम सरकाघाट की अदालत ने जमाखोरी व मुनाफा खोरी करने पर नौ व्यापारियों को 26 हजार रुपये जुर्माना किया है। एसडीएम कोर्ट से जुर्माना होने से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

गत दिनों पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के विशेष के छापामारी के दौरान विभागीय टीम ने सरकाघाट बाजार में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने नौ दुकानदारों को नियमों की अवहेलना करते हुए पकड़ा था। उक्त दुकानदार बिना रेट लिस्ट सब्जी और अन्य सामान बेचते हुए पाए गए। वहीं कुछ दुकानदारों ने तय सीमा से अधिक दालों स्टॉक रखा हुआ था। नियमानुसार बीस क्विंटल से अधिक दालें एक साथ स्टॉक में नहीं रखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुछ ढाबों व होटलों से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर भी पकड़े गए। मामले को लेकर विभागीय निरीक्षक ने एसडीएम की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी कर व्यापारियों को जवाबतलब किया था। मामले में व्यापारियों की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसडीएम डॉ सुरेश की कोर्ट ने मुनाफाखोरी और जमाखोरी उन्मूलन एक्ट 1977 की धारा चार एक के तहत नौ व्यापारियों से 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों के विरुद्घ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि नियमों का पालन करें और रेट लिस्ट प्रदर्शित करें। जिससे उपभोक्ता सही दाम पर सामान ले सकें। नियमों की अवहेलना पर नियमानुुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed