फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Food facility provided to 7000 passengers, shelter provided to 650: SDM

7000 यात्रियों को दी भोजन सुविधा, 650 को दिया आश्रय : एसडीएम

Thu, 04 Sep 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Food facility provided to 7000 passengers, shelter provided to 650: SDM
मंडी। एसडीएम बालीचौकी देवीराम ने बताया कि फंसे लोगों के ठहरने, भोजन व प्राथमिक स्वास्थ्य जांच इत्यादि की समुचित व्यवस्था की गई है। इसमें जनसहयोग भी प्राप्त हो रहा है। पंडोह से औट के बीच फंसे वाहन चालकों, पर्यटकों एवं अन्य यात्रियों के लिए जलपान से लेकर निशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

बालीचौकी उपमंडल के तहत छह स्थानों पर राहत शिविर इस सड़क के समीप स्थापित किए गए। इनमें तहसील कार्यालय औट के समीप लघु बचत भवन व थलौट में नाश्ते के अलावा दोपहर व रात्रि भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। हणोगी में सुरंग संख्या 11 के समीप स्वास्थ्य सुविधा के साथ राहत शिविर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग भवन नगवाईं में आश्रय एवं भोजन की सुविधा प्रदान की गई। समाजसेवी संस्थाओं की ओर से भी आश्रय प्रदान किया जा रहा है। बीते बुधवार तक इन राहत शिविरों एवं अन्य स्थलों पर लगभग 7000 लोगों को तीन समय का भोजन व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त फोरलेन बंद होने से विभिन्न स्थानों पर फंसे लगभग 650 लोगों को ठहरने की सुविधा भी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed