{"_id":"6aaef0d3da30f81aed0fc558","slug":"folk-artists-made-the-audience-dance-along-with-the-shiva-devotees-mandi-news-c-95-1-ssml1021-256623-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोक कलाकारों ने शिव भक्तों पर खूब नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोक कलाकारों ने शिव भक्तों पर खूब नचाए दर्शक
विज्ञापन
धर्मशाला। मैक्लोडगंज स्थित दुर्गेश्वर महादेव डल झील मेले के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद के ‘शिव कैलाशों के वासी’ भजन से हुआ। इसके उपरांत सुनील राणा, इशांत भारद्वाज, वर्षा कटोच, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों सहित विभिन्न लोक कलाकारों ने लोकगीतों, लोकनृत्यों एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में आयुष, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं से जुड़े मेलों का संरक्षण एवं संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने डल झील मेले के तहत पहली बार महा आरती और सांस्कृतिक संध्या के आयोजन के लिए स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया, मेला आयोजन समिति तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेला आयोजन समिति को 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला की डल झील धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। इसे ‘छोटा मणिमहेश’ के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक ने मेला आयोजन समिति को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। स्थानीय होटल एसोसिएशन की ओर से भी 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।