फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Flowers removed the thorns of difficulties and brightened life.

Mandi News: फूलों से निकाले मुश्किलों के कांटे, रोशन बना दी जिंदगी

Fri, 31 Oct 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Flowers removed the thorns of difficulties and brightened life.
कुसुम लता
गोहर (मंडी)। पति के निधन ने औहन गांव की कुसुमलता को विचलित जरूर किया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। आज कुसुमलता सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। वर्ष 2021 में पति की मौत के बाद जब घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई तब कुसुमलता ने अपने सीमित संसाधनों के साथ फूलों की खेती शुरू की।
विज्ञापन

कुसुमलता बताती हैं कि शुरुआत में हालात कठिन थे लेकिन मेहनत और लगन से धीरे-धीरे सब बदल गया। अब उनके खेतों में खिले फूल न केवल उनके घर का खर्च चला रहे हैं बल्कि बच्चों के भविष्य को भी रोशन कर रहे हैं। उनकी बेटी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है जबकि बेटा बी फार्मेसी का छात्र है। इन दोनों की पढ़ाई का पूरा खर्च कुसुमलता अपने परिश्रम से उठा रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों चेतन, हेमराज, मुरारी, देवेंद्र, हेम का कहना है कि कुसुमलता की लगन और मेहनत ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती। कुसुमलता मुस्कुराते हुए कहती हैं मुसीबतें आती हैं लेकिन उनसे डरना नहीं चाहिए। हिम्मत और मेहनत से हर कांटा फूल बन सकता है। औहन की कुसुमलता की कहानी इस बात का उदाहरण है कि खुशबू सिर्फ फूलों से नहीं हौसलों से भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed