फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   five injured in road accident

खलयाना के पास खेत में पलटी बस पांच यात्री घायल, 20 बाल-बाल बचे

Mon, 29 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
five injured in road accident
बलद्वाड़ा के खलयाना के समीप पलटी निजी बस से सवारियों को निकालते हुए। संवाद - फोटो : Mandi
बलद्वाडा (मंडी)। खलयाना आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में कोविड की सतर्कता डोज लगाने के एकदम बाद चालक ने सवारियों से भरी निजी बस को चला दिया। सौ मीटर दूूरी पर ही चालक को चक्कर आया और बस अनियंत्रित होकर खेतों मेें पलट गई। हादसे में बस सवार पांच यात्रियों को चोटें आई हैं। दो नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए हैं। 20 सवारियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

बस जाहू से सुंदरनगर वाया लेदा जा रही थी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला गया। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पाया गया है कि खलयाना में कोविड की सतर्कता डोज लगाने के बाद चालक को स्वास्थ्य कर्मियों ने आराम करने के लिए कहा था, लेकिन आराम करने के बजाय वह बस चलाकर ले गया। खलयाना से कुछ दूरी पर ही हादसा हो गया। लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहीं बीएमओ बलद्वाड़ा डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि बस चालक को वैक्सीनेशन के बाद अस्पताल में आधा घंटा आराम करने के लिए कहा गया था जो उसने नहीं किया। वैक्सीनेशन से किसी व्यक्ति को कोई फर्क नहीं पड़ता। वैक्सीनेशन से दुर्घटना का मतलब नहीं।। ऐसा आज तक नहीं हुआ कि किसी व्यक्ति की वैक्सीनेशन के बाद दुर्घटना हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुए हैं घायल
घायलों में गुरदेई पत्नी मेहर चंद गांव कवाल, रीता देवी पत्नी हंसराज गाव रिहडी, रितिका शर्मा पुत्री हेमराज गांव कसमैला, बस चालक अश्विन कुमार पुत्र लालमन बलद्वाड़ा शामिल हैं। वनिता देवी पत्नी सतीश कुमार गांव खलयाणा व पार्वती देवी पत्नी शक्ति चंद गांव रेहड़ी कसमैला को नेरचौक रेफर कर दिया गया है।

पंजाब रोडवेज की बस सड़क से उतरी
नगवाईं (मंडी)। मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस नगवाईं के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। बस में करीब 15 सवारियां थीं। किसी को भी चोट नहीं आई। हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लाईओवर के पास अचानक एक कार तेजी से गलत दिशा से आई, जिसे बचाने के चक्कर में बस सड़क से नीचे उतर गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed