{"_id":"6a0c66224f77bb24fe0596db","slug":"first-phase-election-rehearsal-conducted-in-churag-block-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197336-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चुराग ब्लॉक में करवाया प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चुराग ब्लॉक में करवाया प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
69 पीठासीन अधिकारी और 208 मतदान अधिकारी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खील में प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी (मतगणना) एवं बीडीओ विकास खंड चुराग यशवंत भारद्वाज ने की।
इस दौरान मुख्य ट्रेनर चंद्रकांत शर्मा और दयंत शर्मा ने मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की व्यावहारिक जानकारी दी। कुल 69 पीठासीन अधिकारी एवं 208 मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल रहे। चंद्रकांत शर्मा ने सभी कर्मियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा व पारदर्शिता के साथ करने का आह्वान किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। दूसरे चरण की रिहर्सल 22 मई तथा तीसरे चरण का पूर्वाभ्यास 24 मई को इसी विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।