फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   First a break-in at a temple, then a theft at a school

Mandi News: पहले मंदिर में सेंधमारी, फिर स्कूल में चोरी, एक ही रात में दो जगह वारदात

Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
First a break-in at a temple, then a theft at a school
सुंदरनगर की बरोटी पंचायत के सोहर गांव के शिव मंदिर का तोड़ा गया दानपात्र। स्त्रोत:जागरूक पाठक
सोहर में शिव मंदिर का दानपात्र तोड़कर पांच हजार, बर्तन और स्कूल कार्यालय से 15 हजार उड़ाए
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की बरोटी पंचायत के सोहर गांव में चोरों ने एक ही रात में मंदिर और स्कूल को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी। सोमवार रात चोरों ने शिव मंदिर सोहर के दानपात्र से करीब पांच हजार रुपये की नकदी और बर्तन चोरी कर लिए। इसके बाद राजकीय उच्च पाठशाला सोहर के कार्यालय का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। एक ही रात में हुई चोरी की इन दोनों घटनाओं से गांव में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले शिव मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसके साथ ही मंदिर में रखे बर्तन भी चोरी कर लिए। इसके बाद चोर राजकीय उच्च पाठशाला सोहर के कार्यालय में घुसे। कार्यालय का ताला तोड़ने के बाद उन्होंने अलमारियों में रखा सामान बिखेर दिया और करीब 15 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी डैहर की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस ने संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर चोरी के मामलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है या इनके पीछे अलग-अलग लोग शामिल हैं। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि चोरी के मामलों की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed