{"_id":"6a16e2566a5209345c0b6cec","slug":"fire-raining-from-the-sky-young-men-yearning-to-join-the-army-mandi-news-c-90-1-mnd1023-198285-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आसमान से बरप रही आग, सेना में भर्ती होने को तप रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आसमान से बरप रही आग, सेना में भर्ती होने को तप रहे युवा
विज्ञापन
एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर में चिलचिल्लाती धूप के बीच अभ्यास करते मंडी व कांगड़ा जिला के खिलाड़ी
एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर में उम्मीदों की तपिश में गढ़ रहे भविष्य
पारा चढ़ने के बावजूद मंडी और कांगड़ा के खिलाड़ी हासिल कर रहे हैं राष्ट्रीय खेलों और सेना का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मई की झुलसाती गर्मी में जब पारा आसमान छू रहा है और आम जनजीवन घरों में सिमट गया है, उसी भीषण धूप के बीच जोगिंद्रनगर का एथलेटिक्स सेंटर उम्मीदों की तपिश में भविष्य गढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश खेल सेवा युवा विभाग के इस केंद्र में चिलचिलाती गर्मी भी इन उभरते खिलाड़ियों के जुनून को रोक नहीं पा रही है।
जोगिंद्रनगर स्थित एथलेटिक्स सेंटर में मंडी और कांगड़ा जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और भारतीय सेना में चयन की तैयारी कर रहे हैं। आसमान से बरसती आग जैसी धूप के बावजूद इन खिलाड़ियों का उत्साह और समर्पण अडिग दिखाई देता है।
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर खेल प्रशिक्षक बने कोच खिलाड़ियों को न केवल प्रशिक्षण दे रहे हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं भी मैदान में पसीना बहा रहे हैं। बुधवार दोपहर जब तेज धूप में अभ्यास चल रहा था तो सेंटर के आसपास मौजूद लोग गर्मी से बेहाल नजर आए, लेकिन खिलाड़ियों के चेहरे पर दृढ़ संकल्प और हौसला साफ झलक रहा था।
विज्ञापन
इस एथलेटिक्स सेंटर से प्रशिक्षित होकर जोगिंद्रनगर क्षेत्र के सावन बरवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। वहीं, धाविका शालू, जो इसी केंद्र की प्रशिक्षु रही हैं, अब खेल प्रशिक्षक के रूप में नई पीढ़ी को मार्गदर्शन दे रही हैं। इसके अलावा तमन्ना, आस्था, प्रवीण समेत 50 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
यहां से कई खिलाड़ी भारतीय सेना, पुलिस और अन्य सेवाओं में चयनित होकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हुए हैं। अग्निवीर योजना के तहत भी अनेक युवाओं का सपना इसी खेल मैदान से साकार हुआ है।
बॉक्स
एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर में भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों का प्रशिक्षण जारी है, ताकि वे भारतीय सेना और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। मंडी और कांगड़ा जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ी यहां नियमित अभ्यास कर रहे हैं। -नेत्र सिंह, पूर्व सैनिक एवं खेल प्रशिक्षक, एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर