फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fire in village forest

कुटाहची और सरोआ के जंगल में आग से करोड़ों की वन संपदा राख

Sat, 30 Apr 2016 11:18 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 30 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
fire in village forest
दावाग्नि - फोटो : अमर उजाला

गोहर (मंडी)। सुकेत और नाचन वन मंडल के कुटाहची और सरोआ बीट के जंगलों में भयंकर आग लगने से करोड़ों की वन संपदा राख हो गई है। साथ ही जीव जंतु भी जल गए हैं। छोटे पेड़ पौधों को भारी नुकसान हुआ है तथा कमरूघाटी के कई सेब बगीचे भी आग की चपेट में आए हैं। पिछले दो दिन से लगी भयंकर आग ने कमरूघाटी में तबाही मचा रखी है। बान, चीड़, देवदार, कायल, काफल और बुरांस समेत दर्जनों प्रकार के पौधों की प्रजातियां आग में जल गई हैं।

विज्ञापन



शुक्रवार रात को कुटाहची बीट में वन रक्षक मनीष कुमार और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया था। शनिवार सुबह फिर आग भड़कने से जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। शनिवार को कुटाहची गांव से दर्जनों युवकों और महिलाओं ने वन विभाग की टीम के साथ आग बुझाने में सहयोग दिया। कमरूघाटी स्थित जालपा मंदिर परिसर तक जंगल की आग पहुंच गई थी। मंदिर कमेटी ने मंदिर परिसर को आग बुझा कर सुरक्षित कर दिया। दारन गांव में बिलासपुर निवासी सेवानिवृत्त डीआईजी के सेब बगीचे में भी आग से नुकसान हुआ है। कुटाहची गांव में बिसमता देवी के सेब के पौधे भी आग की चपेट में आकर जल गए।
विज्ञापन



ग्रामीण चंद्रमणी, भूपा देवी, कांशी राम, नीलू, नीटू, बिसमता, धर्मा देवी, नागू, राकेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी भयंकर रूप से फैली थी कि इसे काबू करना मुश्किल हो गया। जंगल में आग लगने से जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में पहुंच गए हैं। वन रक्षक मनीष कुमार ने बताया कि आग को काबू करने के ग्रामीण के साथ हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed