फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire department on alert for Diwali, water supply restored in hydrants

Mandi News: दिवाली को लेकर दमकल विभाग अलर्ट, हाईड्रेंट में जल आपूर्ति बहाल

Mon, 20 Oct 2025 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 20 Oct 2025 05:02 AM IST
विज्ञापन
Fire department on alert for Diwali, water supply restored in hydrants
मंडी शहर में फायर हाइड्रेंट की जांच करते दमकल जवान। संवाद
पड्डल और सेरी मंच पर तैनात रहेंगे दमकल वाहन
विज्ञापन

गृह रक्षा विभाग के दस जवान भी अग्निशमन कर्मचारियों के साथ सेवाएं देंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दिवाली पर्व पर आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग सभी तैयारियों के साथ अलर्ट है। पड्डल और सेरी मंच के पास आपातकाल से निपटने के लिए एक-एक वाहन तैनात रहेगा। गृह रक्षा विभाग के दस जवान भी अग्निशमन कर्मचारियों और जवानों के साथ सेवाएं देंगे। छुट्टियां रद्द कर विभाग ने अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। एक टीम कार्यालय में किसी भी घटना से निपटने के लिए तैनात रहेगी, सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना होगी।
मंडी शहर में दमकल विभाग के 168 फायर हाईड्रेंट स्थापित किए गए हैं लेकिन आपदा के दौरान टारना, जेल रोड और अन्य इलाकों में फायर हाईड्रेंट को पानी की आपूर्ति करने वाली योजनाएं बरसात में तहत नहस हो गई हैं। दिवाली से एक सप्ताह पूर्व दमकल विभाग ने जल शक्ति विभाग के साथ मिलकर फायर हाइड्रेंट की जांच की थी तब इसका पता चल पाया था। हालांकि अभी अधिकतर फायर हाइड्रेंट में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। रविवार को भी कई स्थानों पर विभागीय टीमें फायर हाईड्रेंट की जांच की गई।
विज्ञापन

दिवाली पर्व के दौरान मंडी शहर के चौहटा बाजार, भूतनाथ और चंद्रलोक गली, मोती बाजार, सेरी बाजार, इंदिरा मार्केट परिसर और पड्डल मैदान में लोगों की भारी भीड़ रहती है। लोग घरों में पटाखे और आतिशबाजी जलाते हैं इससे भी चिंगारी भड़कने की आशंका रहती है। ऐसे में आग की घटनाएं होने पर दमकल विभाग के वाहन पड्डल और सेरी मंच के समीप तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग मंडी में दिवाली पर्व को देखते हुए सभी कर्मचारियों के अवकाश स्थगित कर दिए हैं। ताकि कोई बड़ी आपदा होने पर उनकी सेवाएं ली जा सकें। इस कार्य में दमकल जवानों के साथ गृह रक्षा विभाग के दस जवान भी सहयोग के लिए तैनात किए हैं। मौजूदा समय में दमकल विभाग के पास 15 सदस्यों का स्टाफ है और पांच छोटे-बड़े वाहन पूरी तरह से सभी आवश्यक साजो सामन के साथ तैयार हैं। वाहनों में जलभराव के लिए पड्डल गुरुद्वारा के पास लगे हाईड्रेंट लगे हैं।


बॉक्स
शहर में स्थापित सभी 168 फायर हाइड्रेंट का दो सप्ताह पूर्व निरीक्षण किया गया है। आपदा के दौरान जल शक्ति विभाग के सहयोग से संबंधित क्षेत्रों में लगे हाईड्रेंट में पानी की नियमित आपूर्ति रहेगी। सभी कर्मचारियों के अवकाश रद्द किए हैं और गृह रक्षा विभाग से भी 10 अतिरिक्त जवान मांगे गए हैं।
- पूरन चंद, स्टेशन इंचार्ज, अग्निशमन केंद्र मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed