फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire broke out in the premises of the ancient Shiva temple in Harabagh.

Mandi News: प्राचीन शिव मंदिर हराबाग के परिसर में लगाई आग

Mon, 05 Jan 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the premises of the ancient Shiva temple in Harabagh.
जोगिंद्रनगर के हराबाग के प्राचीन शिव मंदिर में भड़की आग के बाद जलकर राख हुए टैंट सामग्री। स्त्रो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर की हारगुनैण पंचायत में हराबाग में प्राचीन शिव मंदिर में भगवती जागरण के लिए लगाए गए पंडाल को शरारती तत्वों ने जला दिया है। सोमवार को यहां पर भगवती जागरण का आयोजन किया जाना था।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। दशकों पुराने मंदिर में मौजूद मूर्तियों और कार्यक्रम स्थल में की गई सजावट को भारी नुकसान पहुंचा है। टेंट और अन्य साज सजावट के सामान को आधी रात आग लगा देने पर श्रद्धालुओं में गुस्सा है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है। सोमवार सुबह आग से राख हुए शिव मंदिर परिसर को देखकर जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। शिव मंदिर में भगवती जागरण का आयोजन सोमवार को तय किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्त मनोज, विक्रांत, शिवांश, कुलदीप, गौरव बरवाल, आदित्य वर्मा ने बताया कि मंदिर के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन इस संबंध में जांच करें।

इधर, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

आग के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed