{"_id":"65fae8301c8324f3d307e513","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-near-kotropi-passengers-narrowly-escaped-mandi-news-c-90-1-ssml1045-122319-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कोटरोपी के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कोटरोपी के पास चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
Thu, 21 Mar 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
पधर के कोटरूपी के समीप में चलती कार में लगी आग संवाद
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कोटरोपी के पास बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे चलती कार में अचानक आग भड़क गई। कार में सवार दोनों पर्यटकों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार चंद मिनट में जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कार में लगी आग को शांत किया। कार में सवार पर्यटक राजस्थान से हिमाचल घूमने आए थे।
बताया जा रहा है कि पर्यटक धर्मशाला से कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे थे। इस बीच घटना पेश आ गई। इस दौरान यहां से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। राजस्थान के खाटू श्याम निवासी कार सवार पर्यटक अरुण चौधरी और अमन यादव ने बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बीते सोमवार को ही हिमाचल घूमने आए थे।
चिंतपूर्णी-ज्वालाजी-कांगड़ा होते हुए बीते मंगलवार को धर्मशाला निवासी दोस्त पुष्कर धीमान के पास ठहरे हुए थे। बुधवार को धर्मशाला से कुल्लू-मनाली जा रहे थे। इसी दौरान कोटरोपी के संदवाडी मोड़ के पास अचानक कार के ब्रेक लगना बंद हो गए। कार को मुश्किल से हैंडब्रेक के सहारे सड़क किनारे खड़ा किया तो बोनट में आग में लग गई। दोनों ने मुस्तैदी दिखाई और खिड़की खोलकर बाहर निकले तो कार एकदम चारों ओर से आग की लपटों से घिर गई और 20 मिनट के भीतर जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इस दौरान उन्हाेंने दूसरी कार में सवार अन्य दो दोस्तों को मोबाइल पर घटना की सूचना दी। अमन यादव ने बताया कि डीजल कार उन्होंने वर्ष 2013 में ही खरीदी थी। बुधवार को मंडी में रात्रि विश्राम करने के उपरांत वीरवार को कुल्लू-मनाली और रोहतांग जाने की योजना थी।
उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि कोटरोपी के पास अचानक आग लगने से कार के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। पुलिस आग लगने के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।