{"_id":"65524c649a7d9972150ebf26","slug":"fire-breaks-out-in-general-store-in-harbagh-sundernagar-himachal-pradesh-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: सुंदरनगर के हराबाग में जनरल स्टोर में भड़की आग, 30 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: सुंदरनगर के हराबाग में जनरल स्टोर में भड़की आग, 30 लाख रुपये का नुकसान
Mon, 13 Nov 2023 09:51 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 13 Nov 2023 09:51 PM IST
सार
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग की सूचना मिलने पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट होने से जनरल स्टोर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर हिमचाल प्रदेश के सुंदर नगर के हराबाग में सोमवार देर शाम शॉर्ट सर्किट होने से एक जनरल स्टोर आग की भेंट चढ़ गया। जिस कारण जनरल स्टोर के मालिक जागेश्वर सिंह का करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में डटे रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम हराबाग क्षेत्र में लक्की जनरल डिपार्टमेंटल स्टोर में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जैसे ही जनरल स्टोर मालिक को आग का पता लगा तो उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों व कर्मियों को सूचित किया। लेकिन मौके पर आज इतनी भयंकर थी कि सुंदरनगर और मंडी से फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी आग पर काबू पाती उस समय तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
वहीं, सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग की सूचना मिलने पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उपमंडल अधिकारी (ना.) सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। संबंधित पटवारी को आग से वह नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन