{"_id":"6a3ec200296c7acefb079cd2","slug":"fire-breaks-out-in-gas-cylinder-at-sweet-shop-disaster-averted-thanks-to-quick-thinking-mandi-news-c-90-1-mnd1001-202443-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हलवाई की दुकान के गैस सिलिंडर में लगी आग, सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हलवाई की दुकान के गैस सिलिंडर में लगी आग, सूझबूझ से टला हादसा
विज्ञापन
गोहर के नौण मेले में सिलिंडर में भड़की आग।
गोहर (मंडी)। उपमंडल के एक दिवसीय स्थानीय नौण मेले में शुक्रवार दोपहर एक हलवाई की दुकान पर गैस सिलिंडर में आग लगने से कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। सिलिंडर से उठती तेज लपटों को देखकर मेले में मौजूद लोगों और दुकानदारों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, युगल किशोर की हलवाई की दुकान पर भट्ठी के पास रखा गैस सिलिंडर अचानक आग की चपेट में आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चिंगारी किसी तरह सिलिंडर तक पहुंच गई, हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना उस समय हुई, जब मेले में लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू ही हुई थी।
अग्निशमन विभाग के कार्यालय प्रभारी पुरुषोत्तम ने बताया कि घटना की सूचना विभाग को नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सूचना दी जाती तो दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर शीघ्र काबू पा सकती थी और नुकसान को और कम किया जा सकता था। उन्होंने मेले और सार्वजनिक आयोजनों में आग लगने जैसी घटनाओं की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की।