फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FIR against three others including contractor in case of assault on SDM Sadar

Mandi News: एसडीएम सदर से मारपीट के मामले में ठेकेदार समेत तीन और पर एफआईआर

Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
FIR against three others including contractor in case of assault on SDM Sadar
एसडीएम सदर से मारपीट के मामले में ठेकेदार समेत तीन और पर एफआईआर
विज्ञापन

जांच में तीन मजदूरों को भी किया शामिल, अब तक चार के खिलाफ कस चुका है शिकंजा

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। एसडीएम सदर आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने अब तीन और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन तीन आरोपियों में एक ठेकेदार और ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोगों पर अवैध खनन गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। अब तक इस मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

इनमें एक आरोपी के खिलाफ एसडीएम पर हमला करने के आरोप हैं। इसके अलावा मामले से जुड़े तीन प्रवासी मजदूरों को भी जांच में शामिल किया गया है। शुरुआती जांच में पाया जा रहा है कि मजदूर अवैध खनन से बेखबर थे। ऐसे में पुलिस ने इन्हें नामजद नहीं किया है। एसडीएम पर हुए हमले के बाद बिंद्रावणी में सुनियोजित तरीके से हो रहे अवैध खनन का मामला उजागर हो गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच जारी है।
विज्ञापन




अवैध खनन पर नजर रखने को विशेष उड़नदस्ता गठित

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। एसडीएम सदर पर हमले के बाद जिला में खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए खनन विभाग ने विशेष उड़नदस्ता गठित कर दिया है। बुधवार को छुट्टी होने के बावजूद विशेष उड़नदस्ते ने दबिश देकर 11 चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई जगह नदी, नालों और खड्डों को जाने वाले अवैध रास्तों को जेसीबी की मदद से बंद करवाया गया। विशेष टीम नदी, नालों पर ही नहीं बल्कि सड़कों पर वाहनों के जरिये खनिज सामग्री ले जाने वालों पर भी शिकंजा कस रही है।

रात को भी सड़कों पर नाके लगाए जा रहे हैं। बुधवार को टिपरों के जरिये खनन सामग्री ले जा रहे सात वाहनों के चालान मंडी सदर में किए गए। इसके अलावा गोहर में अवैध खनन करते तीन लोगों के चालान किए गए। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी चालान किए गए। एसडीएम के साथ हुए हमले के बाद उपायुक्त मंडी ने कड़ी निगरानी के खनन विभाग को निर्देश दिए हैं।


जिला उद्योग विभाग के प्रबंधक और कार्यकारी खनन अधिकारी संतोष जम्वाल ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई जारी है। वहीं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed