फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fines were collected from shopkeepers for the sale of tobacco.

Mandi News: तंबाकू बिक्री पर 14 दुकानदारों से 32 हजार जुर्माना वसूला

Wed, 29 Jul 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fines were collected from shopkeepers for the sale of tobacco.
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र में तंबाकू और नशीले उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकाघाट बाजार में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) बलद्वाडा डॉ. अनिल कुमार और एसएमओ डॉ. संजीव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान तंबाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करने वाले 14 दुकानदारों के चालान किए गए और मौके पर ही 32 हजार का जुर्माना वसूला गया। टीम ने भविष्य में नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस संयुक्त अभियान में पुलिस विभाग की ओर से एएसआई सहरदेव सिंह तथा नगर निकाय से नितिन नायक व अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कार्रवाई के साथ अधिकारियों ने दुकानदारों व आम जनता को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed