फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Finally got justice, had to pay Rs 4.58 lakh to Insurance Corporation

Mandi News: आखिर न्याय मिला, बीमा निगम को देने पड़े 4.58 लाख

Wed, 19 Feb 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Finally got justice, had to pay Rs 4.58 lakh to Insurance Corporation
मंडी। मंडी के हरचरण सिंह उर्फ झरना का संघर्ष काम आया। उसे अपनी स्वास्थ्य जीवन बीमा पाॅलिसी के तहत मिलने वाला क्लेम 9 साल बाद मिला। मंडी सेरी बाजार में नामधारी मेडिकल स्टोर चलाने वाले हरचरण सिंह ने बीमा निगम से स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदी थी, इसमें पूरा परिवार कवर था। बीमा की राशि 2 लाख रुपये थी।
विज्ञापन

इसी बीच 20 फरवरी 2016 को उसकी पत्नी देविंद्र कौर को हृदय रोग संबंधी समस्या हो गई। उनका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में करवाना पड़ा। इस पर लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये खर्च आया। हरचरण सिंह ने खर्चे के सभी दस्तावेज बीमा कार्यालय में जमा करवा कर स्वास्थ्य बीमा पालिसी के तहत क्लेम मांगा।
विज्ञापन

यह तर्क दिया कि हरचरण सिंह ने बीमारी संबंधित तथ्य छुपाए थे और उसका क्लेम निरस्त कर दिया। इस पर जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया, मगर वहां से उसकी अपील खारिज कर दी गई। हरचरण सिंह राज्य उपभोक्ता फोरम में गए। अब उसके हक में फैसला आया है। राज्य आयोग ने हरचरण सिंह को 2 लाख 70 हजार रुपये 9 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। साथ ही 20 हजार रुपये मानसिक उत्पीड़न के अलग से देने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैसले को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में चुनौती दी। पांच साल के बाद 10 मई 2024 को राष्ट्रीय आयोग ने राज्य आयोग का फैसला बरकरार रखा। केवल 20 हजार रुपये मानसिक उत्पीड़न को माफ कर दिया। फैसले के बाद बीमा निगम ने रकम 4.58 लाख रुपये जिला उपभोक्ता फोरम के पास जमा करवाए लेकिन प्रदेश उच्च न्यायालय से इसे शिकायतकर्ता को जारी न करने पर स्टे हासिल किया। हरचरण सिंह ने स्टे को हटाने के लिए फिर प्रयास किए और उसमें सफल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed