फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Federation said, all demands will be fulfilled

महासंघ बोला, सभी मांगें करवाई जाएंगी पूरी

Mon, 09 Aug 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Federation said, all demands will be fulfilled
सुंदरनगर (मंडी)। शिक्षक महासंघ ने राज्यस्तरीय अधिवेशन के बाद सोमवार को सुंदरनगर में समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई शिक्षकों से जुड़ी सभी मांगों को सरकार से पूरा करवाकर परिणाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

महासंघ की राज्य कार्यकारिणी विभाग और सरकार के साथ हर स्तर की वार्ता में शामिल रहेगी। शिक्षक महासंघ की मांगों को सरकार ने औपचारिकताएं पूरी करके क्रमबद्ध पूरा करने की बात कही है। इसमें 2010 से पहले नियुक्त टीजीटी को पदोन्नति में मुख्याध्यापक और प्रवक्ता दोनों की ऑप्शन बहाल करने, 2012 से पहले पदोन्नत हुए जेबीटी से एचटी को वेतन वृद्धि देने, एसएमसी शिक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाने की बात शामिल है।
विज्ञापन

शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी का दर्जा देने संबंधी मामला वित्त विभाग को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आवश्यक योग्यता पूरे करने वाले शिक्षकों को टीजीटी का दर्जा देने की बात कही गई है। लंबे समय से काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों के लिए सोसायटी बनाने, जिला स्तर पर होने वाली नियुक्तियों में जेबीटी और सीएंडवी अध्यापकों को 3 साल में दूसरे जिले में जाने की छूट देने के साथ 2017 के बाद मुख्य अध्यापक और प्रधानाचार्य के नियमितीकरण का मामला प्रमुखता से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक महासंघ के राज्य महामंत्री विनोद सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, उपाध्यक्ष डॉ. मामराज पुंडीर, मीडिया प्रभारी दर्शन लाल, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, कोषाध्यक्षि तीर्थ आनंद, भीष्म शर्मा, अशोक कुमार, रवि दत्त शर्मा, भगत चंदेल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed