Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers' union demands an end to online booking for fertilizers.

Mandi News: किसान यूनियन ने खाद की ऑनलाइन बुकिंग बंद करने की उठाई मांग

Wed, 04 Nov 2026 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers' union demands an end to online booking for fertilizers.
सिंचाई सुविधाएं सुधारने और किसानों को बीजों पर 50 फीसदी अनुदान देने का आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश किसान यूनियन ने किसानों और पशुपालकों की समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार के समक्ष कृषि, बागवानी, सिंचाई, पशुपालन और दूध उत्पादन से जुड़ी मांगें उठाईं। यूनियन ने खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था बंद कर पहले की तरह किसानों को खाद उपलब्ध करवाने की मांग की।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीताराम वर्मा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या और कई किसानों के पास स्मार्टफोन नहीं होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग परेशानी का कारण बन रही है। यूनियन ने कृषि प्रसार अधिकारियों के रिक्त करीब 600 पद भरने, बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान देने और शिवा परियोजना में बागवानी के लिए जमीन की न्यूनतम सीमा 100 से घटाकर 20 बीघा करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

संगठन ने नेरचौक पशु पीजीआई में पार्किंग की समस्या दूर करने, गो सदनों को आर्थिक सहायता देने और गोबर तीन रुपये प्रति किलो की दर से खरीदने की योजना शुरू करने का आग्रह किया। वहीं, बल्ह क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुधारने, सुकेती खड्ड का तटीकरण करवाने और जरलू व लूनापानी में सब्जी मंडी तथा कोल्ड स्टोर का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने धान खरीद की सीमा समाप्त करने, 15 दिन में भुगतान, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन और हिमफेड मिल्क प्लांट में दूध खरीद बढ़ाने की भी मांग की। प्रेस वार्ता में भूप सिंह, रूपचंद सैनी, दुनी चंद, कृष्ण चंद चौधरी, राम कृष्ण, देवराज और मेहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed