{"_id":"6ac79a682fd0ea9adf098fd7","slug":"farmers-should-produce-based-on-market-demand-experts-mandi-news-c-90-1-mnd1027-216848-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की मांग समझकर उत्पादन करें किसान : विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार की मांग समझकर उत्पादन करें किसान : विशेषज्ञ
विज्ञापन
किसानों ने विशेषज्ञों से किया सीधा संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किसानों को फसल उगाने से पहले बाजार की मांग समझकर उत्पादन की योजना बनानी चाहिए, ताकि उपज का बेहतर दाम मिल सके। इसी उद्देश्य से कृषि उपज बाजार समिति मार्केट यार्ड धनोटू में लोकल मार्केट स्टेकहोल्डर्स फोरम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-दो की जायका इकाई मंडी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रोपा-नलवारी उप परियोजना के करीब 30 किसान शामिल हुए।
कार्यक्रम में किसानों ने बाजार से जुड़े स्टेकहोल्डर्स से सीधा संवाद किया और सब्जियों की मांग, उपभोक्ताओं की पसंद, कीमतों तथा विपणन संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। स्वयं सहायता समूहों और कृषि मशीनरी डीलरों ने प्रदर्शनी भी लगाई।
जायका मंडी के खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश जसवाल ने कहा कि स्मॉलहोल्डर हॉर्टिकल्चर एम्पावरमेंट एंड प्रमोशन अप्रोच का उद्देश्य किसानों को ‘उगाओ और बेचो’ के बजाय ‘बेचने के लिए उगाओ’ की सोच अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बागवानी विकास अधिकारी डॉ. अनुपमा, कृषि विपणन सचिव भूपेंदर ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भी विचार रखे।