{"_id":"676a96ca605a049f0b05a9f2","slug":"farmers-did-not-get-relief-from-drizzle-mandi-news-c-90-1-mrt1064-143642-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बूंदाबांदी से किसानों को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बूंदाबांदी से किसानों को नहीं मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर में 40 प्रतिशत से ज्यादा किसानों ने नहीं की गेहूं की बिजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में हुई बूंदाबांदी अभी भी खेतों में बिजाई के लिए पर्याप्त नहीं है। अगर दो-तीन दिन में वर्षा हो जाती है तो किसान अपने खेतों में गेहूं की बिजाई कर सकते है। धर्मपुर विस क्षेत्र में 90 प्रतिशत से ज्यादा खेती वर्षा पर ही निर्भर रहती है। अगर समय पर वर्षा हो जाती है तो किसानों को उनकी मेहनत मिल जाती है, अन्यथा किसानों को बीज भी नसीब नहीं होता है।
किसानों हेम सिंह, बिहारी लाल, संत राम, राम सिंह, विचित्र सिंह, परमाराम, श्याम सिंह, गीता देवी, रीना देवी और बबली देवी ने बताया कि वर्षा न होने के कारण नकदी फसलों की बिजाई भी नहीं हुई है और अभी भी वर्षा का इंतजार है। उधर, धर्मपुर में कार्यरत कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद ने बताया कि अभी बिजाई के लिए समय है, लेकिन जो वर्षा हुई है वह अभी पर्याप्त नहीं है। अगर एक सप्ताह में वर्षा हो जाती है और करीब चार इंच जमीन तक पानी पहुंचता है तभी यह किसानों के लाभदायक सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्षा हो जाती है तो किसान अपने खेतों की बिजाई कर सकते है।