{"_id":"67c193a5df8738026d03fafb","slug":"farmers-are-strengthening-their-economy-through-shiva-project-pankaj-sood-mandi-news-c-90-1-mnd1001-149185-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा प्रोजेक्ट से आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे किसान : पंकज सूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवा प्रोजेक्ट से आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे किसान : पंकज सूद
विज्ञापन
पलौहटा में बोले कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत पलौहटा में उद्यान विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद रहे। उन्होंने कहा कि शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से सुंदरनगर के किसान अपनी पारंपरिक खेती के अलावा अमरूद, मौसमी, जापानी फल के क्लस्टर के बगीचों के माध्यम से अच्छी पैदावार कर आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे है।
बागवानों को अमरूद, मौसमी, प्लम और जापानी फलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, पौधों को विभिन्न बीमारियों और कीटों के प्रकोप से बचाने के लिए वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। जिला समन्वयक डॉ. राजेश शर्मा ने बागवानों को परियोजना की वर्तमान गतिविधियों, उद्देश्य, महत्त्व और सफल क्रियान्वयन के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत पलौहटा के प्रधान भुवनेश्वर ने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत पलौहटा में तीन क्लस्टर स्थापित किए गए हैं। इनमें से 15 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न माल्टा फलों की खेती की जा रही है। 25 हेक्टेयर में जापानी फल के बगीचे तैयार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उद्यान विकास अधिकारी डाॅ. अनुपमा गुप्ता, डाॅ. दीप्तिका शर्मा, मनीषा शर्मा, महेश ठाकुर, गंगा सिंह, महेंद्र सिंह, सीता देवी आदि मौजूद रहे।