फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   farmer start monkey remove compain

‘बंदरों से निजात दिलाओ’ यात्रा टिहरा से शुरू होगी

Thu, 02 Jun 2016 04:49 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 02 Jun 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
farmer start monkey remove compain
बंदरों की दहशत - फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा की खंड कमेटी धर्मपुर ने वीरवार को एसडीएम धर्मपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को बंदरों और अन्य जंगली जानवरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन भेजा है।  किसान सभा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बंदरों की समस्या को लेकर कमेटी 15 से 30 जून तक पूरे खंड में ‘बंदरों से निजात दिलाओ’ यात्रा टिहरा से शुरू करेगी। इस दौरान पचास हजार लोगों के हस्ताक्षर करवा कर 30 जून को धर्मपुर में रैली के माध्यम से सरकार को भेजेगी।

विज्ञापन



सभा ने धर्मपुर उपमंडल की संधोल तहसील, टिहरा और धर्मपुर उपतहसील में भी बंदरों को बर्मिन घोषित करने की मांग की है। किसान सभा के राज्य सचिव कुशाल भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य एवं खंड अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रणताज राणा, मोहम्मद सफी, दुनी चंद, मोहन लाल, चंद्र प्रभा, बालम, अरुण अत्री, अनिल आदि ने ज्ञापन के माध्यम से सीएम से गुहार लगाई है कि धर्मपुर उपमंडल की संधोल तहसील टिहरा और धर्मपुर उपतहसील में भी बंदरों को बर्मिन घोषित किया जाए।
विज्ञापन


सभा के राज्य सचिव कुशाल भारद्वाज ने बताया कि किसान सभा पिछले दस साल से बंदरों की समस्या का स्थायी हल करने की मांग कर रही है। जिसे लेकर विधानसभा में पांच बार प्रदर्शन कर चुकी है। परिणामस्वरूप पूर्व भाजपा सरकार ने इन्हें मारने की अनुमति दे दी थी, लेकिन कुछ पशु प्रेमी संगठनों ने उस पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। अब केंद्र सरकार ने शिमला शहर में बंदरों को बर्मिन घोषित कर दिया है। कुशाल भारद्वाज ने पूरे मंडी जिले को भी इसमें शामिल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed